गुरुग्राम में गलत दिशा में वाहन चलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 दिन में कटे 2060 चालान और लगा 13.1 लाख जुर्माना

Kittu Kumari16 August 20261 min read111 viewsNCR
गुरुग्राम में गलत दिशा में वाहन चलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 दिन में कटे 2060 चालान और लगा 13.1 लाख जुर्माना

गुरुग्राम में गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियम तोडऩे वाले 2060 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 13.1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को जानकारी दी कि यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौकों, सेक्टरों और हाईवे पर निगरानी बढ़ाई गई थी। पुलिस टीमों ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले दुपहिया, चार पहिया और कमर्शियल वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

सड़क हादसों का बड़ा कारण है रांग साइड ड्राइविंग


पुलिस के अनुसार रांग साइड ड्राइविंग सडक़ हादसों का बड़ा कारण है। इससे न सिर्फ चालक की जान को खतरा होता है, बल्कि अन्य सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षित और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

साभार: हिन्दुस्थान समाचार

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment