गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Kittu Kumari15 September 20261 min read18 viewsNCR
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यह घटना गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड की है, जहां एक कार चालक ने महिला बाइकर को जान-बूझकर टक्कर मारी थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी है और आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, बल्कि इरादतन महिला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी। इसके बाद पुलिस ने थाना सेक्टर-56 में दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 जोड़ दी है। इस धारा के तहत 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया था। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था और अपराध शाखा सोहना की टीम ने आरोपी को दौसा-राजगढ़ के बीच से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कल्याण बैंसला के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के चांदहट का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है, जो उसके दोस्त के नाम पर पंजीकृत है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment