गुरुग्राम में मतदाता सूची अपडेट करने का सुनहरा मौका, 30 अगस्त तक करें आवेदन

Kittu Kumari22 August 20261 min read80 viewsNCR
गुरुग्राम में मतदाता सूची अपडेट करने का सुनहरा मौका, 30 अगस्त तक करें आवेदन

गुरुग्राम, 22 अगस्त। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने अपील की है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही विवरण के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है।

आवेदन की प्रक्रिया और फॉर्म की जानकारी


18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम स्थानांतरण, मृत्यु अथवा दोहरी प्रविष्टि के कारण हटाया जाना है, तो इसके लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, आयु, पता, फोटो अथवा अन्य किसी विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक सुधार कराया जा सकता है। निर्धारित फॉर्म्स के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र भी संलग्न करना होगा।

आवेदन जमा करने के तरीके और विशेष अभियान दिवस


नागरिक यह प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं। एसआईआर-2026 के तहत 22-23 अगस्त तथा 29-30 अगस्त को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियान दिवसों के दौरान नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2026 निर्धारित है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment