गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस-2026 का आयोजन, एआई और टिकाऊ पर्यटन पर हुई चर्चा

गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग द्वारा गुरुवार को सेक्टर-87 परिसर में विश्व पर्यटन दिवस-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसका नेतृत्व विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुरभि गोयल ने किया। इस अवसर पर भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एफसीएम की डीन एवं डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. (डॉ.) अमरजीत कौर और कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।