गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नुक्कड़ नाटक के जरिए जीवंत हुई रानी पद्मावती की वीरगाथा

Kittu Kumari25 September 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नुक्कड़ नाटक के जरिए जीवंत हुई रानी पद्मावती की वीरगाथा

गुरुग्राम विश्वविद्यालय और राष्ट्र सेविका समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रानी पद्मावती जौहर दिवस पर सांस्कृतिक जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के सेक्टर-51 परिसर स्थित कला एवं संस्कृति अध्ययन विभाग में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता रील्स टू रूट्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. संजय कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।

विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-52, केआईआईटी कॉलेज और ग्लोबल इंस्टीट्यूट सहित कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आधुनिक रील्स की दुनिया में खोए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना था। छात्रों ने रानी पद्मावती के अदम्य साहस, स्वाभिमान और जौहर की ऐतिहासिक गाथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवंत कर दिया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति और विचार

कार्यक्रम में हरियाणा डेयरी विकास के चेयरमैन राम अवतार गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, प्रो. पवन सिंह, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन, प्रांत सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा और डॉ. राकेश योगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि विजय कुमार ने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता का अभियान है।

सांस्कृतिक चेतना और पुरस्कार वितरण

मुख्य अतिथि राम अवतार गर्ग ने कहा कि रानी पद्मावती जैसी वीरांगनाओं की गाथा को मंच पर जीवंत देखकर गर्व का अनुभव हुआ। कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा ने कहा कि रानी पद्मावती का बलिदान सिखाता है कि स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा हर युग में सर्वोपरि है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्र सेविका समिति की राखी जिंदल, सुनीता जायसवाल, सुधा गुप्ता और महानगर कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा और अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment