गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन का किया इस्तेमाल

Kittu Kumari24 August 20261 min read110 viewsNCR
गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन का किया इस्तेमाल

गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ड्रोन का सहारा लिया। जलभराव और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रोन को अपनी तीसरी आंख बनाया और शहर के प्रमुख मार्गों व जलभराव वाले क्षेत्रों की हवाई निगरानी की। गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच ट्रैफिक को संभालने के लिए ड्रोन का उपयोग किया गया।

हवाई निरीक्षण से संवेदनशील पॉइंट्स की पहचान

पुलिस के अनुसार ड्रोन के माध्यम से जलभराव और यातायात की स्थिति का हवाई निरीक्षण किया गया। इससे उन संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान हो सकी जहां पानी भरने से ट्रैफिक जाम होने की आशंका थी। ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर कंट्रोल रूम से फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

जाम लगने से पहले संभाला गया ट्रैफिक

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए यातायात का संचालन बनाए रखा। जहां-जहां पानी अधिक भरा था, वहां तुरंत बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। ड्रोन निगरानी से पुलिस को यह फायदा मिला कि जाम लगने से पहले ही स्थिति का आकलन कर लिया गया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment