गुरुग्राम में छात्रों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देने के लिए शिक्षकों की विशेष कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार स्कूलों के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए1 के तत्वावधान में लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए में लायंस क्वेस्ट प्रोग्राम की दो दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लायन डी.वी. तनेजा ने किया। यह कार्यशाला डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायंस क्वेस्ट लायन हेमंत मोंगिया और को-चेयरपर्सन लायन रेनू वर्मा की देखरेख में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत शॉल भेंट कर और माला पहनाकर किया गया।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में चार विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं। इनमें लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए, लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-102, अश्व विद्या केंद्र लक्ष्मण विहार और इंदिरा गांधी स्कूल शामिल हैं। यह वर्कशॉप 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जा रही है। प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि लायंस क्वेस्ट लायंस क्लब इंटरनेशनल का एक प्रमुख युवा विकास कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।