गुरुग्राम में आत्महत्या मामला: दो साल बाद पत्नी समेत छह लोगों पर केस दर्ज

Kittu Kumari22 September 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम में आत्महत्या मामला: दो साल बाद पत्नी समेत छह लोगों पर केस दर्ज

गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर दो साल पहले मेट्रो के आगे कूदकर जान देने वाले युवक के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना 25 सितंबर 2024 की है जब शिवपुरी निवासी सुशांत कामरा ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान होकर यह कदम उठाया था। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने के कारण मृतक के पिता अजय मार ने अदालत में याचिका दायर की थी। अब अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आखिरकार इस मामले में कार्रवाई की है।

इन लोगों के खिलाफ हुआ केस दर्ज

पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा खन्ना समेत ससुराल पक्ष के कुल छह लोगों को नामजद किया है। अन्य आरोपियों में साहिल खन्ना, प्रवीण खन्ना, सुनीता खन्ना, सलोनी खन्ना और रवि खन्ना का नाम शामिल है। मेट्रो थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और सामूहिक कृत्य से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment