गुरुग्राम में अवैध कूड़ा डंपिंग और बदहाल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों रेजिडेंट्स

Kittu Kumari13 September 20261 min read15 viewsNCR
गुरुग्राम में अवैध कूड़ा डंपिंग और बदहाल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों रेजिडेंट्स

गुरुग्राम में अवैध कचरा डंपिंग और बदहाल सुविधाओं के खिलाफ सैकड़ों रेजिडेंट्स ने किया जोरदार प्रदर्शन। शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग आईएफसी के सामने चौक पर रविवार को विभिन्न सोसायटियों के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शहर में स्वच्छता, टूटी सड़कों और बुनियादी ढांचे में तुरंत सुधार करने की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में बुनियादी सुविधाओं का गिरता स्तर बेहद चिंताजनक है। नगर निगम, जीएमडीए और अन्य विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं और अस्थायी काम कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियों में तालमेल की कमी के कारण शहर की यह दयनीय हालत हुई है।

मेक माई गुरुग्राम और जीआरएपी आंदोलनों की संयोजक गौरी सरीन ने कहा कि नागरिक भारी टैक्स चुकाते हैं और बदले में व्यवस्थित कचरा प्रबंधन चाहते हैं। हाथों में तख्तियां लिए रेजिडेंट्स गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की सोसायटियों की हस्ताक्षरित याचिका लेकर आए थे। स्थानीय निवासी खुशबू ने कहा कि वे अपने शहर को कूड़ाग्राम बिल्कुल नहीं बनने देंगे।

द्वारका एक्सप्रेसवे आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट बी. सरीन ने कहा कि नागरिकों का सब्र अब पूरी तरह जवाब दे चुका है। अब कागजी दावों से बिल्कुल काम नहीं चलेगा और एजेंसियों को बहानेबाजी बंद करनी होगी। निगम और जीएमडीए को आपसी दोषारोपण बंद करके अब जमीन पर समन्वित कार्रवाई करनी होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment