गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली का कचरा डंप करने वाले सिंडिकेट के 10 लोग गिरफ्तार

Kittu Kumari5 October 20262 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली का कचरा डंप करने वाले सिंडिकेट के 10 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली से अवैध रूप से कचरा और प्लास्टिक वेस्ट लाकर शहर में फेंकने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और कचरा ढोने वाले सात वाहनों को जब्त किया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब दिल्ली के नगर निगम और प्लास्टिक कचरे को चुपके से गुरुग्राम लाया जा रहा था और यहां उसे अलग-अलग कर अन्य जगहों पर भेजा जा रहा था।

दरअसल, यह पूरी कार्रवाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कड़े निर्देशों के बाद शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को हुई एक समीक्षा बैठक के बाद स्पष्ट आदेश दिए थे कि गुरुग्राम को दिल्ली का डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दिल्ली से कचरा लाने वाले किसी भी वाहन को तुरंत जब्त किया जाए। इसी आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर और डीसीपी (वेस्ट) वाईवीआर शशि शेखर की देखरेख में यह विशेष अभियान चलाया गया।

चार अलग-अलग FIR दर्ज, जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने काफी सख्ती दिखाई है। कार्रवाई के दौरान बाजघेरा, उद्योग विहार और राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशनों में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मौके से कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल सात वाहन जब्त किए हैं।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक संगठित नेटवर्क की तरह काम कर रहा था। यह सिंडिकेट दिल्ली से मिश्रित कचरा लाता था, जिसे गुरुग्राम में लाकर अलग-अलग (segregate) किया जाता था और फिर उसे अन्य स्थानों पर ठिकाने लगाया जाता था। पुलिस अब उन वाहन मालिकों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिनके वाहन इस अवैध काम में इस्तेमाल हुए थे, ताकि इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment