गुरुग्राम में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: एक का मकान गिराया, दूसरे को किया सीज

Kittu Kumari29 September 20261 min read3 viewsNCR
गुरुग्राम में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: एक का मकान गिराया, दूसरे को किया सीज

गुरुग्राम में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंगलवार को दो आदतन अपराधियों के अवैध कब्जे वाले मकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एक आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जबकि दूसरे आरोपी के मकान को सीज कर दिया गया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और एनडीपीएस जैसे 10 संगीन मामले दर्ज हैं।

पहली कार्रवाई आरोपी आजाद उर्फ कालू के खिलाफ की गई। आजाद ने अशोक विहार फेज-3 में एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास करीब 50 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 ने विभागों के साथ मिलकर इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आजाद के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

दूसरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा की गई। गुरुग्राम गांव के रहने वाले आरोपी बीरू कुमार ने करीब 100 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था, जिसपर बने मकान को सीज कर दिया गया है। बीरू कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और मारपीट जैसे चार गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विभागों के तालमेल से की गई। गुरुग्राम पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों और अपराधियों के खिलाफ ऐसे सख्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment