गुरुग्राम में ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने पर 7.15 लाख रुपये का जुर्माना

Kittu Kumari12 September 20261 min read15 viewsNCR
गुरुग्राम में ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने पर 7.15 लाख रुपये का जुर्माना

गुरुग्राम, 12 सितंबर (हि.स.)। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक मॉनिटरिंग कर कुल 142 चालकों के चालान किए हैं।

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों पर कुल सात लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करना हादसों का बड़ा कारण है। इससे ध्यान भटकता है और गंभीर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें और याचयात नियमों का पालन करें। इस प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़कों पर हादसों को रोका जा सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment