गुरुग्राम: पुरानी रंजिश में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे

Kittu Kumari29 September 20261 min read1 viewNCR
गुरुग्राम: पुरानी रंजिश में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे

गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक दूध सप्लायर पर चाकू से जानलेवा हमला करने और 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित की सूझ-बूझ से उसकी जान बच गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

नरेंद्र भड़ाना नामक व्यक्ति दूध सप्लाई का काम करता है। रोज की तरह वह सोमवार की देर रात सेक्टर-7 मार्केट में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के लिए गया था।कलेक्शन के 12 हजार रुपये लेकर लौटते समय घात लगाए बैठे एक युवक ने उस पर हमला कर दिया।

चाकू से वार और लूटपाट

आरोपी ने सुनसान का फायदा उठाकर नरेंद्र के पेट और छाती पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर आरोपी का चाकू वाला हाथ पकड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया और नरेंद्र घायल होकर वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में भर्ती और गिरफ्तारी

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल नरेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। होश में आने पर पीड़ित ने आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में की। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच

जांच अधिकारी पवन के अनुसार यह सिर्फ लूट का मामला नहीं है बल्कि कुछ दिन पहले नरेंद्र और हरप्रीत के बीच झगड़ा हुआ था। आशंका है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।
DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment