गुरुग्राम: लंबित शिकायतों पर सख्त हुईं अधिकारी, 3 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Kittu Kumari15 October 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: लंबित शिकायतों पर सख्त हुईं अधिकारी, 3 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

गुरुग्राम नगर निगम में अब नागरिकों की शिकायतों को नजरअंदाज करना अधिकारियों के लिए मुश्किल होगा। अतिरिक्त निगमायुक्त और नोडल अधिकारी पूजा चांवरिया ने सीएम विंडो और जन संवाद ग्रीवेंस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण शाखाओं में जो शिकायतें लंबे समय से अटकी हुई हैं, उन पर अगले तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए और उसकी रिपोर्ट (ATR) जमा की जाए।

अतिक्रमण की शिकायतों पर फोकस

गुरुवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक में पूजा चांवरिया ने सभी जोन के कनिष्ठ अभियंताओं के साथ शिकायतों की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में यह बात सामने आई कि अतिक्रमण शाखाओं में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है और उनके निपटारे की गति धीमी है। इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारी ने कहा कि शिकायतों को केवल लिस्ट से हटाना काफी नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक समाधान करना जरूरी है।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे प्रत्येक मामले की प्रकृति और मौके की स्थिति के अनुसार कदम उठाएं। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों को उनकी शिकायतों पर हुई प्रगति की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि प्रशासन की जवाबदेही तय हो सके।

बैठक में सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों की नियमित निगरानी करें। तीन दिन की यह समयसीमा इसलिए तय की गई है ताकि शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध हो सके। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने में तत्परता बरतें, ताकि लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी की जा सके और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलें।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment