गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान: अपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार और इनफिनिटी ग्लैम पर 10 हजार का चालान

Kittu Kumari24 September 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान: अपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार और इनफिनिटी ग्लैम पर 10 हजार का चालान

गुरुग्राम, 24 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ नागरिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चालान कार्रवाई, जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया है।

नगर निगम की ओर से ओल्ड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट के विरुद्ध कचरा फैलाने के मामले में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। टीम द्वारा एक अन्य कार्रवाई करते हुए झाड़सा रोड स्थित इनफिनिटी ग्लैम पर भी कचरा फैलाने के मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने पार्षद आशीष गुप्ता के साथ सदर बाजार क्षेत्र का दौरा किया।अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने सडक़ पर कूड़ा न डालें और न ही कूड़ा जमा होने दें। सेवा ही संकल्प के तहत वार्ड नंबर 34 में शनि मंदिर के आसपास तथा दौलताबाद फ्लाईओवर चौक पर निगम पार्षद सुरेखा चौहान व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में वार्ड 22 में भी पार्षद विकास यादव व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment