गुरुग्राम: MBBS एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Kittu Kumari18 November 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: MBBS एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एमबीबीएस (MBBS) कोर्स में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठग लिए गए। हैरानी की बात यह है कि यह ठगी किसी अनजान कॉल या ऑनलाइन लिंक से नहीं, बल्कि सेक्टर-48 में एक आलीशान ऑफिस खोलकर की गई, ताकि लोग आसानी से भरोसा कर सकें।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, यह पूरा मामला तब खुला जब पीड़ित व्यक्ति अपने बेटे के एडमिशन का अलॉटमेंट लेटर लेने ऑफिस पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसके साथ बड़ा खेल हो चुका है और कोई एडमिशन नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़ित ने 16 नवंबर को थाना सदर गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और जालसाजों के नेटवर्क को ट्रैक किया।

बिहार और दिल्ली के शातिर ठग गिरफ्तार

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इस प्रकार है:

  • बंटी कुमार तिवारी: निवासी जिला गोपालगंज, बिहार।
  • अभिषेक आनंद: निवासी पटना, बिहार।
  • मोहम्मद जुबेर: निवासी हौजरानी, मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि ये आरोपी 'दा एडमिश सॉल्यूशन' नाम से एक ऑफिस संचालित कर रहे थे और एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गैंग काफी शातिर है और इनके खिलाफ पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जालसाजी का शिकार और कितने लोग हुए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment