गुरुग्राम: कर्ज के तनाव में युवक ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गुरुग्राम में कर्ज से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kittu Kumari18 November 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: कर्ज के तनाव में युवक ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ तले दबे एक 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर वह खुद ही मदद के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचा, लेकिन अफसोस कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सके। गुरुग्राम सुसाइड केस में युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विजयदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जट्टारी गांव का रहने वाला था और यहां बसई इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजयदीप ने धनकोट फ्लाईओवर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब जहर का असर शरीर में फैलने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो वह घबराकर खुद ही पास के एक निजी अस्पताल पहुंचा।

आर्थिक तंगी और कर्ज ने ली जान

अस्पताल में भर्ती होने के करीब ढाई घंटे बाद विजयदीप ने दम तोड़ दिया। वह एक लैब में निजी नौकरी करता था और शादीशुदा था। उसका तीन साल का एक छोटा बेटा भी है। विजयदीप के जीजा ललित कुमार ने बताया कि वह पिछले काफी समय से कर्ज को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि, परिवार ने पहले भी उसका कर्ज चुकाने में मदद की थी, लेकिन वह फिर भी आर्थिक परेशानियों से उबर नहीं पाया और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई हरीश के अनुसार, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment