गुरुग्राम: ट्रांसपोर्ट गाड़ी से 32 आईफोन चोरी, चालक समेत दो गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गाड़ी से 45 लाख के 32 आईफोन चोरी करने वाले चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

Kittu Kumari6 November 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: ट्रांसपोर्ट गाड़ी से 32 आईफोन चोरी, चालक समेत दो गिरफ्तार

गुरुग्राम की अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट की सील बंद गाड़ी से करीब 45 लाख रुपये के 32 आईफोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी के चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से मोबाइल फोन चोरी किए थे, ताकि गंतव्य तक पहुंचने पर किसी को शक न हो।

पूरा मामला तब सामने आया जब रिलायंस रिटेल लिमिटेड, फर्रुखनगर से 206 कार्टून सामान एक सील बंद गाड़ी के जरिए कटक (ओडिशा) भेजे गए थे। गाड़ी को अमित पांडे नाम का चालक चला रहा था। जब सामान अपनी मंजिल पर पहुंचा, तो देखा गया कि गाड़ी की सील तो सही थी, लेकिन 32 कार्टूनों के अंदर से आईफोन गायब थे। हैरानी की बात यह थी कि आरोपियों ने चोरी पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल फोन निकालकर उनके खाली बॉक्स और कवर कार्टून में ही छोड़ दिए थे।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

शिकायत मिलने के बाद फर्रुखनगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को ट्रैक किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी अमित पांडे (30 वर्ष), जो फरीदाबाद का रहने वाला है, को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसके साथी कार्तिकेय श्रीवास्तव (32 वर्ष), जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है, को 5 नवंबर को लखनऊ से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी 32 आईफोन बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया कैंटर और एक प्लास भी जब्त किया गया है। पुलिस ने अमित पांडे को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि इस गिरोह के अन्य संपर्कों और चोरी के तरीके के बारे में और गहराई से पूछताछ की जा सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment