गुरुग्राम में दिल्ली से अवैध कचरा लाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Kittu Kumari4 October 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम में दिल्ली से अवैध कचरा लाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध रूप से कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक डंप करने वाले एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कचरा ढोने में इस्तेमाल होने वाले सात वाहनों को जब्त किया है। यह पूरा खेल दिल्ली से संचालित हो रहा था, जहां से कचरा भरकर गुरुग्राम लाया जा रहा था।

पुलिस आयुक्त के निर्देशों के बाद अलग-अलग थानों में इस मामले की जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान थाना बजघेड़ा में दो, उद्योग विहार में एक और राजेंद्रा पार्क में एक, यानी कुल चार केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने जब नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की, तो कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लाया जा रहा कचरा पकड़ा गया।

प्लास्टिक सेग्रीगेशन का था खेल

पूछताछ में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी दिल्ली से भारी मात्रा में कचरा गुरुग्राम लाते थे। यहां लाकर वे कचरे में से प्लास्टिक को अलग (सेग्रीगेशन) करते थे और फिर उसे आगे अन्य जगहों पर भेज दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया है कि वे दिल्ली में बैठे एक बड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस अब इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए वाहनों के मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर किसी वाहन मालिक की इस अवैध काम में संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment