गुरुग्राम में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का एक्शन, 41 से ज्यादा FIR दर्ज

गुरुग्राम प्रशासन ने अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर 41 से अधिक FIR दर्ज कीं और भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए।

Kittu Kumari6 November 20262 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का एक्शन, 41 से ज्यादा FIR दर्ज

दिवाली के समय बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने और नियमों का पालन कराने के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पिछले दो दिनों से एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 41 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। प्रशासन की टीमों ने छापेमारी कर कई क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई विशेष रूप से उन विक्रेताओं के खिलाफ की गई है जो 'ग्रीन पटाखों' की निर्धारित श्रेणी से बाहर के पटाखे बेच रहे थे या फिर तय जगहों के बजाय अन्य अनधिकृत स्थानों पर दुकान लगाकर बिक्री कर रहे थे। जिला प्रशासन की टीमों ने बादशाहपुर, पटौदी रोड, मानेसर, फर्रुखनगर और सोहना जैसे इलाकों में सघन निरीक्षण किया और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसा।

प्रदूषण रोकने के लिए वर्क फ्रॉम होम नियमों पर भी सख्ती

उपायुक्त उत्तम सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में प्रतिबंधित पटाखों के भंडारण और उपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए प्रशासन उन संस्थानों को भी नोटिस जारी कर रहा है, जिन्होंने वर्क फ्रॉम होम के नियमों का उल्लंघन किया है।

एडीसी सोनू भट्ट ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध पटाखों की बिक्री या भंडारण होता दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। नागरिक इसके लिए डायल 112 या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 92897 90948 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने अनुरोध किया है कि शिकायत के साथ सटीक पता और संभव हो तो फोटो या वीडियो साझा करें, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई कर सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment