गुरुग्राम में अनैतिक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 21 गिरफ्तार

Kittu Kumari20 September 20261 min read6 viewsNCR
गुरुग्राम में अनैतिक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 21 गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने अनैतिक तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेक्टर-38 के एक पीजी में छापा मारकर कुल 21 अन्य लोगों को भी पकड़ा है। यह पूरी कार्रवाई एक पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।पुलिस को पूछताछ में गांव झाड़सा निवासी साहिल द्वारा चलाए जा रहे इस संगठित नेटवर्क की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और छापा मारकर साहिल को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया।शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इस अवैध धंधे को चलाने के लिए वेबसाइट और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। यह नेटवर्क पीजी गेस्ट हाउस, गाड़ियों और 10-12 सहयोगियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पीड़िता ने यह भी बताया कि नाबालिग होने के दौरान उसे जबरन झाड़सा के इसी ठिकाने पर रखा गया था।आईटीपीए नोडल एसीपी अभिलक्ष जोशी और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी की देखरेख में यह संयुक्त छापेमारी की गई। मौके से विदेशी नागरिकों समेत 13 पुरुष और 8 महिलाओं को पकड़ा गया है।पुलिस के अनुसार इस मामले में आईटीपीए और फॉरेनर्स एक्ट की धाराओं के तहत सदर पुलिस स्टेशन गुरुग्राम में नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment