गुरुग्राम: इटेलियन महिला से ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

Kittu Kumari19 October 20261 min read0 viewsNCR
गुरुग्राम: इटेलियन महिला से ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

गुरुग्राम की भोंडसी जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक इटेलियन महिला से धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के मामले में बंद आरोपी अखिल मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई थी, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब इटली की एक 50 वर्षीय महिला ने गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को ज्वेलरी डिजाइनर और एआई फिल्म मेकर बताया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और धीरे-धीरे उससे करीब 900 से 1000 यूरो की ठगी कर ली।

साइबर क्राइम पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

महिला की शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम (वेस्ट) पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अखिल मौर्य को सेक्टर-17 इलाके से गिरफ्तार किया और बाद में उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के जेल में अचानक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मौत की असल वजह क्या थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment