गुरुग्राम: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगर निगम टीम पर पथराव मामले में चार गिरफ्तार

गुरुग्राम में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम मानेसर और पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना मेंसरकारी वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई और पुलिसकर्मी तथा निगम कर्मी घायल हो गए थे।
नगर निगम मानेसर ने 3 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, टीम गांव बास कुसला में शंकर की ढाणी के पास अवैध बाजार हटाने गई थी, तभीकुछ लोगों ने भीड़ को भड़काकर पथराव शुरू कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर 2026 कोचार आरोपियों को बास कुसला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम, प्रकाश, सुरजपाल और विवेक के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे।