CJP के प्रदर्शन से गुरुग्राम-दिल्ली सीमाएं सील, 120 ट्रेनें रद्द और लंबा जाम

Kittu Kumari10 October 20261 min read0 viewsNCR
CJP के प्रदर्शन से गुरुग्राम-दिल्ली सीमाएं सील, 120 ट्रेनें रद्द और लंबा जाम

शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में किए गए प्रस्तावित प्रदर्शन ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं, जिसके कारण दिल्ली और गुरुग्राम की सीमाओं पर सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई। इस सख्ती का सीधा असर यातायात और परिवहन सेवाओं पर पड़ा, जिससे हजारों यात्री परेशान रहे।

सबसे बुरा हाल सरहोल बॉर्डर का रहा, जहां वाहनों के भारी दबाव की वजह से करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली जाने वाले लोग घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे। शाम होते-होते दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सरहोल बॉर्डर से गुरुग्राम की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गुरुग्राम-महरौली रोड पर भी ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से मोड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

मेट्रो स्टेशनों पर पहरा और ट्रेनों का संचालन ठप

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के पांच प्रमुख स्टेशनों—द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक और मिलेनियम सिटी पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यात्रियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें मेट्रो में प्रवेश दिया गया और स्टेशनों पर पोस्टर लगाकर अलर्ट किया गया।

रेलवे सेवाओं पर भी इस प्रदर्शन का गहरा असर दिखा। जानकारी के मुताबिक, करीब 120 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली 13 ट्रेनें शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक रद्द रहीं। इसके अलावा फर्रुखनगर, गढ़ी हरसरू और दिल्ली सराय काले खां रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद, हिसार, पानीपत और कुरुक्षेत्र से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment