गुरुग्राम में ट्रेडिंग के नाम पर 69 लाख की ठगी, बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Kittu Kumari16 September 20261 min read13 viewsNCR
गुरुग्राम में ट्रेडिंग के नाम पर 69 लाख की ठगी, बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 69 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पश्चिम थाना पुलिस ने इस मामले में ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

25 अगस्त 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति ने साइबर अपराध पश्चिम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 69 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने दिल्ली से पुलकित भारद्वाज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलकित भारद्वाज उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की दुर्गा विहार कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठगी गई रकम में से सात लाख रुपये एसआर एंटरप्राइजेज फर्म के खाते में ट्रांसफर हुए थे, जिसे इसी आरोपी ने खुलवाया था।

आरोपी ने यह बैंक खाता पांच प्रतिशत कमीशन पर दूसरे साइबर ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment