गुरुग्राम में नौ गंभीर मामलों में वांछित अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Kittu Kumari21 September 20261 min read1 viewNCR
गुरुग्राम में नौ गंभीर मामलों में वांछित अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

गुरुग्राम, 21 सितंबर। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछिंत अपराधी की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया है। क्राइम ब्रांच ने धनवापुर गांव में एक आदतन अपराधी द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी।

पहचान और आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है जो धनवापुर गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर मामलों में कुल नौ केस दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपी ने धनवापुर में 50 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रखा था।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

यह सख्त कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-17 गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी और कड़ी निगरानी में इस अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदतन अपराधियों की संपत्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है और ऐसे खुफिया-आधारित अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment