गुरुग्राम में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, पंकज डावर बोले- धर्म की राजनीति के कभी पक्ष में नहीं थे

Kittu Kumari20 August 20261 min read79 viewsNCR
गुरुग्राम में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, पंकज डावर बोले- धर्म की राजनीति के कभी पक्ष में नहीं थे

गुरुग्राम, 20 अगस्त (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती को गुरुवार को गुडगाँव जिला कांग्रेस (शहरी) ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने की।

सद्भावना दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे साकार भी किया। राजीव जी ने 18 साल के युवाओं को मताधिकार देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत किया। आज युवाओं को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर वोट की चोट देनी होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजीव गांधी के योगदान को किया याद

पंकज डावर ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। आज जो भारत IT के क्षेत्र में विश्व गुरु बना है, उसकी नींव राजीव जी ने ही रखी थी। राजीव गांधी जी ने मां श्रीमती इन्दिरा गांधी जी को सहयोग देने के लिए सन् 1981 में राजनीति में प्रवेश लिया था।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे कई नेता

जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, महासचिव संगठन सूबे सिंह यादव, पूर्व मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, हरकेश प्रधान, विकास हुड्डा, श्याम लाल बमानिया, राहुल नंबरदार, मुकेश डागर, पवन पटौदी, करण लोहिया, धर्मेंद्र मिश्रा, निर्मल यादव, शैलजा भाटिया, सुनीता तोमर, अमित कोचर, राजपाल यादव, राजीव यादव, पंकज मेहंदीरता, श्याम लाल बामनिया समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share:

Comments

Leave a comment