गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक ने महिला बाइकर को मारी जोरदार टक्कर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

Kittu Kumari14 September 20261 min read12 viewsNCR
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक ने महिला बाइकर को मारी जोरदार टक्कर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

गुरुग्राम, 14 सितंबर (हि.स.)। यहां गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक द्वारा महिला बाइकर को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना को जिसने भी देखा दंग रह गया। एक महिला बाइक पर सवार होकर गोल्फ कोर्स रोड से जा रही थी। उसकी बाइक पर कैमरा भी लगा था। एक कार चालक ने महिला का पीछा शुरू किया। महिला उसे कार दूर ले जाने के लिए भी कहती रही, लेकिन वह महिला का पीछा करता रहा। महिला के दोस्त ने भी बचाव का प्रयास किया। वह भी दूसरी बाइक पर चल रहा था। आखिरकार कार चालक ने महिला को टक्कर मारी और फरार हो गया। महिला बाइक समेत गिर गई और काफी दूर तक बाइक घिसटती गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। थाना सेक्टर-56 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस पीड़िता से संपर्क कर रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment