गुरुग्राम के बर्गर किंग रेस्तरां में एसी का कंप्रेसर फटा, धमाके से उड़े शीशे और मची अफरातफरी

Kittu Kumari23 August 20261 min read184 viewsNCR
गुरुग्राम के बर्गर किंग रेस्तरां में एसी का कंप्रेसर फटा, धमाके से उड़े शीशे और मची अफरातफरी

गुरुग्राम के सेक्टर-14 मार्केट में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। शहर की सबसे व्यस्त मार्केट में स्थित बर्गर किंग रेस्तरां रेस्टोरेंट के एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि लोग खाना छोड़कर बाहर भाग गए। इस घटना से रेस्तरां के शीशे चकनाचूर हो गए और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखर गए। अचानक हुई इस तेज आवाज से पूरी मार्केट में दहशत फैल गई। घटना के वक्त बाजार में अच्छी-खासी चहल-पहल थी क्योंकि लोग वीकेंड पर आउटिंग कर रहे थे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर कई दुकानदारों ने डर के मारे तुरंत अपनी दुकानों के शटर भी गिरा दिए।

इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, उस समय आउटडोर कंप्रेसर यूनिट के पास कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। रेस्टोरेंट के अंदर बैठे ग्राहक और काउंटर स्टाफ भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की राइडर टीम और भीमनगर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट के आसपास के हिस्से को तुरंत खाली कराया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।

शुरुआती जांच में ओवरहीटिंग को इस भयंकर ब्लास्ट की मुख्य वजह माना जा रहा है। कमर्शियल आउटलेट्स पर एसी लगातार कई घंटों तक चलते हैं, जिसकी वजह से मशीनें अत्यधिक गर्म हो जाती हैं। धूल जमने के कारण वेंटिलेशन रुकना या गैस रिफिलिंग में किसी तरह की गड़बड़ी होने से कंप्रेसर का प्रेशर अनियंत्रित हो गया और वह फट गया। फिलहाल तकनीकी कारणों की पूरी जांच अभी जारी है। सुरक्षा मानकों और सेफ्टी ऑडिट की पूरी तसल्ली होने के बाद ही इस रेस्टोरेंट को दोबारा खोला जाएगा।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment