गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना: छह महीने की मासूम बच्ची को मंदिर परिसर में जमीन पर पटककर भागा आरोपी

Kittu Kumari25 September 20261 min read1 viewNCR
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना: छह महीने की मासूम बच्ची को मंदिर परिसर में जमीन पर पटककर भागा आरोपी

गुरुग्राम की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध चुक्कनी माता मंदिर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात व्यक्ति छह महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर मंदिर पहुँचा और उसे बेरहमी से जमीन पर पटककर फरार हो गया। इसपूरी घटना की वारदात सीसीटीवी में हुई रिकॉर्डहै और शुक्रवार दिन भर मंदिर व आसपास क्षेत्र में इस घटना की चर्चा रही। घटना की अधिक जानकारी के लिएहिन्दुस्थान समाचारकी रिपोर्ट देख सकते हैं।

मंदिर परिसर में रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग


गुरुवार देर रात मंदिर परिसर में अचानक एक छोटी बच्ची के जोर-जोर से रोने और तड़पने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर मंदिर के अंदर मौजूद महिलाएं और पुजारी बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। फर्श पर एकनन्हीं मासूम खून से लथपथ हालत में तड़प रही थीऔर उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। मंदिर संचालक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और आसपास के लोगों को बुलाया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति बच्ची को गोद में लेकर मंदिर परिसर में आता है, इधर-उधर देखता है और फिर अचानक बच्ची को जमीन पर जोर से पटक देता है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया जहाँबच्ची के सिर में गहरी चोट आई है और हालत नाजुक है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जाँच जारी है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment