गुरु रंधावा की दिल्ली में वापसी, 12 दिसंबर को JLN स्टेडियम में मचेगा धमाल

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही दिल्ली के संगीत प्रेमियों के बीच अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में उनका बड़ा कॉन्सर्ट 'The Sirra Era Live In Concert' आयोजित किया जाएगा। यह शो न केवल गुरु रंधावा का पहला सोलो स्टेडियम शो होगा, बल्कि 2023 के बाद पहली बार वह राजधानी में इतने बड़े स्तर पर लाइव परफॉर्म करेंगे।
इस मेगा इवेंट को Saregama Live, Rhythms और Warner Music India के सहयोग से पेश किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से घरेलू लाइव परफॉर्मेंस से दूरी बनाए रखने के बाद, यह कॉन्सर्ट उनके लिए एक बड़ी वापसी है। गुरु रंधावा ने इस शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने फैंस के लिए एक 'थैंक यू नोट' बताया है। उन्होंने कहा कि टूरिंग से ब्रेक लेना एक सोचा-समझा फैसला था, लेकिन अब स्टेडियम में परफॉर्म करने का अहसास बहुत अलग और जादुई है।
फैंस के लिए खास होगी यह शाम
गुरु रंधावा ने अपने फैंस को अपनी सफलता की बुनियाद बताया है और कहा कि वह इस शो के जरिए उन लोगों को प्यार और सम्मान लौटाना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। वहीं, Saregama India के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ आनंद कुमार ने बताया कि गुरु रंधावा का संगीत लोगों से गहराई से जुड़ा हुआ है और उन्हें दिल्ली के स्टेडियम में लाना इस जुड़ाव को और बड़े स्तर पर ले जाने की कोशिश है।
बता दें कि गुरु रंधावा अपने चार्टबस्टर गानों जैसे 'Lahore', 'High Rated Gabru', 'Suit Suit', 'Patola', और 'Ban Ja Rani' के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके प्रशंसक अब बेसब्री से 12 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं जब वह एक बार फिर अपने हिट गानों से दिल्ली की शाम को यादगार बनाएंगे।