ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार

Kittu Kumari12 August 20262 min read162 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित एक फ्लैट से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और महाराष्ट्र की मुंबई एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन और इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद हुआ है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है। यह दोनों महिलाएं करीब दो महीने से फ्लैट में रह रही थीं।

* ग्रेटर नोएडा के फ्लैट से दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार

* छह करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

* मुंबई एटीएस और गौतमबुद्धनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

* फ्लैट किराये पर लेने वाली महिला फरार

पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी और 33 वर्षीय एंजल ओसास जुलिक्ट के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की रहने वाली हैं। जिस महिला ने दोनों के लिए फ्लैट किराये पर लिया था, वह कार्रवाई के दौरान फरार हो गई। एटीएस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि मुंबई एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर विमान से मुंबई ले जाया जा रहा है।

मुंबई से मिले सुराग के आधार पर छापेमारी

मुंबई और ग्रेटर नोएडा में ड्रग तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई एक ही जांच की कड़ी का हिस्सा है। मुंबई के बांद्रा पूर्व में कार्रवाई के दौरान एटीएस ने पहले 2,050 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई थी। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर मुंबई एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने कासना क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित फ्लैट पर छापा मारा।

फरार महिला की तलाश जारी

जांच में सामने आया है कि दोनों विदेशी महिलाएं करीब दो महीने से इस फ्लैट में रह रही थीं। फ्लैट किसके नाम पर किराये पर लिया गया था और दोनों महिलाओं को यहां कौन लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है। जिस महिला ने फ्लैट किराये पर लिया था, उसके कार्रवाई के दौरान फरार होने से जांच एजेंसी का शक और गहरा गया है। एटीएस अब फरार महिला की तलाश के साथ ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment