ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन और मिलावट के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Kittu Kumari7 August 20262 min read34 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन और मिलावट के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अगस्त क्रांति 2026 के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जिले में हो रहे भूजल दोहन और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री का विरोध करना था। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा और दोनों समस्याओं के समाधान की कड़ी मांग की।

भूजल दोहन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में निजी बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जा रहा है। इससे प्राकृतिक जल स्रोत गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं और शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन तथा भूजल विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री

नेताओं ने बताया कि जिले में नकली दूध, घी, पनीर, खोया, मिठाइयों और अन्य दूषित खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और आम नागरिकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। मास्टर दिनेश नागर ने जानकारी दी कि दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, ग्रेटर नोएडा, तुगलपुर, कासना, जगत फार्म तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों में यह मिलावटी सामग्री बेची जा रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बलराज हूंण, मास्टर दिनेश नागर, शिवकुमार कसाना, प्रेमराज भाटी, दुलीचंद नागर, पवन यादव, लखमी पंडित, आकाश नागर (जग्गू प्रमुख), कमल नागर, राजे नागर, नबाब सिंह नागर, सुशील नागर, नितिन नागर, मोहित नागर, महेश नागर, निशांत तिवारी, तेजवीर चौहान, विजय प्रताप, मलखान यादव, वरुण नागर, शेखर नागर, शादीराम, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र पंडित और राजपाल भाटी सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment