ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़: अंतर-जिला बकरी चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बकरी चोर को गिरफ्तार किया है, जिस पर कई जिलों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Kittu Kumari1 November 20261 min read0 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़: अंतर-जिला बकरी चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा की जरचा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला गिरोह के एक शातिर बकरी चोर को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

ग्रेटर नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी (ADCP) संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को शाम के समय सूचना मिली थी कि बकरियों की चोरी करने वाला एक गिरोह इलाके में रेकी करने आया है। इस टिप-ऑफ के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध पुलिस की ओर बढ़े और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नियत से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

13 मुकदमों का है रिकॉर्ड, साथी फरार

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल आरोपी की पहचान संभल जिले के निवासी कमलू उर्फ कमल के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों में बकरियों की चोरी करता था और फिर उन्हें बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर का देसी कट्टा, एक खाली कारतूस और चोरी की बकरियों को बेचकर जुटाया गया कैश बरामद किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कमल एक हिस्ट्रीशीटर है जिस पर विभिन्न जिलों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जरचा थाने में भी उसके खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment