ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई: 23.6 किलो गांजा और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Kittu Kumari17 August 20262 min read87 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई: 23.6 किलो गांजा और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
  • 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद
  • तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त
  • आरोपियों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तारी और आरोपियों की पहचान

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से नॉलेज पार्क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश (22) पुत्र लक्ष्मण और रामपाल (40) पुत्र नत्थूलाल के रूप में हुई है। नितेश मूल रूप से सिमरौठी, थाना टप्पल, अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कस्बा सूरजपुर में रह रहा था। वहीं रामपाल मूल रूप से गडरपुरा, थाना बिल्सी, बदायूं का निवासी है और वर्तमान में सलारपुर, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रह रहा था।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक नितेश के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-39, थाना एक्सप्रेसवे और थाना सेक्टर-49 में दर्ज मामले शामिल हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ वर्ष 2026 में थाना नॉलेज पार्क में आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। वहीं रामपाल के खिलाफ भी थाना नॉलेज पार्क में वर्ष 2026 में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मूल जानकारी के लिए NCR News देखें।

Share:

Comments

Leave a comment