ग्रेटर नोएडा बस आग मामला: दो ड्राइवर और कंडक्टर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Kittu Kumari24 September 20261 min read0 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा बस आग मामला: दो ड्राइवर और कंडक्टर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने की घटना के मामले में तीन आरोपियों कोसूरजपुर की जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों ड्राइवरों और एक कंडक्टर को14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए ड्राइवरों पर घटना से पहले बस के अंदरसिगरेट पीने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अदालत ले जाते समय ड्राइवरों ने इनआरोपों से इंकार किया और कहा कि यह गलत है और वे बिल्कुल सिगरेट नहीं पीते हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस आग हादसे में मारे गए नौ लोगों के परिजनों के लिएप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों कोपचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया और घायलों केशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी Adityanath ने भी प्रत्येक मृतक के परिवार कोदो लाख रुपये और घायलों कोपचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment