ग्रेटर नोएडा की एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग प्वाइंट पर बनी सहमति

Kittu Kumari14 August 20261 min read89 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा की एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग प्वाइंट पर बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और सोसाइटियों में स्ट्रे डॉग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में सोसाइटीवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में सभी पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट तय करने पर जोर दिया जा रहा है और लोगों को एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बैठक में शामिल अधिकारी और पक्ष

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित इन बैठकों की अध्यक्षता महाप्रबंधक आरके भारती कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन या एस्टेट मैनेजर और डॉग फीडर शामिल हो रहे हैं।

डॉग फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने का प्रयास

बैठक में स्ट्रे डॉग से जुड़ी समस्याओं पर सभी पक्षों से चर्चा के बाद आपसी सहमति से फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों में बैठक का तिथिवार शेड्यूल भी जारी किया गया है।

सोसाइटियों में बनी सहमति

शुक्रवार को महाप्रबंधक आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार की मौजूदगी में एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में बैठक हुई। इसमें दोनों सोसाइटियों में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने पर सहमति बनी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई कि इन बैठकों के माध्यम से सोसाइटियों में डॉग फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने के साथ-साथ स्ट्रे डॉग को लेकर होने वाले आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment