ग्रेटर नोएडा में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 103 कार्ड बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एटीएम बदलकर बैंक खातों से पैसे निकालने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा इलाके में की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 103 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके पास से एक स्वैप मशीन, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया है।
यह गिरोह भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था और उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा लेता था। पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।