चाणक्यपुरी के गोवा निवास में अब मिलेगा गोवा का स्वाद, खुलेगा खास रेस्टोरेंट
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित गोवा निवास में अब आप चख सकेंगे गोवा के पारंपरिक पकवान। जानिए इस नए रेस्टोरेंट और सुविधाओं के बारे में।

अगर आप दिल्ली में रहकर गोवा के पारंपरिक जायकों को मिस करते हैं, तो जल्द ही आपकी यह कमी पूरी होने वाली है। चाणक्यपुरी स्थित नवनिर्मित गोवा निवास रेस्टोरेंट दिल्ली में अब लोगों को गोवा की संस्कृति और वहां के लजीज पकवानों का अनुभव मिलेगा। यह पहल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक सुझाव के बाद की गई है, ताकि राजधानी में गोवा की पाक कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गोवा निवास का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। करीब 16 साल तक चले मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के बाद यह परिसर अब नए रूप में तैयार है। इस मौके पर गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री दिगंबर कामत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के गृह एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे। गोवा सरकार ने साफ किया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में गोवा की असली culinary traditions को प्रमोट करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आधुनिक सुविधाएं और खास अंदाज
नए गोवा निवास को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। यहां एक मॉडुलर किचन और शानदार डाइनिंग एरिया तैयार किया गया है, जो नए रेस्टोरेंट के संचालन में मदद करेगा। सिर्फ खाने ही नहीं, बल्कि ठहरने के लिए भी यहां बेहतरीन इंतजाम हैं। इस कॉम्प्लेक्स में 21 डबल बेडरूम और एक डॉरमिटरी है, जो पूरी तरह से सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग से लैस है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस इमारत की हर मंजिल का नाम गोवा की अलग-अलग नदियों के नाम पर रखा गया है, जो वहां की भौगोलिक खूबसूरती को दर्शाता है। अगर कोई यहां रुकना चाहता है, तो कमरों का किराया 2,000 रुपये प्रति रात तय किया गया है। अब दिल्लीवासियों को गोवा के स्वाद के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि गोवा का स्वाद खुद दिल्ली आएगा।