गाजियाबाद: ज्वैलरी शॉप में शातिर चोर ने उड़ाए 65 ग्राम सोने के सिक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
गाजियाबाद के डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वैलर्स में एक शातिर चोर ने दुकानदार की आंखों के सामने ही सोने के सिक्के उड़ा लिए। देखें CCTV फुटेज।

गाजियाबाद के डासना गेट इलाके में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहाँ एक ज्वैलरी शॉप में एक शातिर चोर ने दुकानदार की आंखों के सामने ही बड़ी सफाई से करीब 65 ग्राम सोने के सिक्के पार कर दिए। यह पूरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम ज्वैलर्स की है, जहाँ चोर ने खरीदारी का नाटक कर वारदात को अंजाम दिया।
दुकान संचालक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह घटना 19 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। एक शख्स दुकान पर आया और उसने सोने के आभूषणों के साथ-साथ अलग-अलग वजन के सोने के सिक्के देखने की इच्छा जताई। जैसे ही दुकानदार उसे सिक्के दिखाने लगा, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और बड़ी चालाकी से करीब 65 ग्राम सोने के सिक्के अपनी जेब में डाल लिए।
दुकानदार को भनक तक नहीं लगी
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने चोरी इतनी सफाई से की कि दुकानदार को उस वक्त पता ही नहीं चला कि उसके सामने से सोना गायब हो चुका है। जब आरोपी बिना कुछ खरीदे दुकान से बाहर निकल गया, तब शक होने पर जांच की गई। बाद में जब दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो पूरी वारदात उसमें कैद मिली। अब इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।