गलगोटियास यूनिवर्सिटी और जापान के यामानाशी के बीच हुए दो बड़े समझौते

Kittu Kumari20 August 20262 min read85 viewsNCR
गलगोटियास यूनिवर्सिटी और जापान के यामानाशी के बीच हुए दो बड़े समझौते

नोएडा की गलगोटियास यूनिवर्सिटी में जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए 200 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के अवसर बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए।

• भारत-जापान के बीच अकादमिक और वर्कफोर्स सहयोग को मजबूती
• ग्रीन हाइड्रोजन और संयुक्त शोध को मिलेगा बढ़ावा
• विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के अवसर होंगे तैयार

एमओयू और एलओआई पर हुए हस्ताक्षर

यामानाशी प्रीफेक्चर गवर्नमेंट के साथ एमओयू और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) के माध्यम से प्रतिभा आवागमन से लेकर स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान तक दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखी गई। कार्यक्रम में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो) की ओर से दोनों क्षेत्रों के बीच उद्योग और प्रतिभा साझेदारी को मजबूत करने की संभावनाओं पर प्रस्तुति दी गई।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ग्रीन हाइड्रोजन और हेल्थकेयर पर चर्चा

औपचारिक कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विषयों पर केंद्रित समूह चर्चा आयोजित की गई। जापानी प्रतिनिधिमंडल के एक समूह ने विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों के साथ ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संभावित सहयोग और संयुक्त अनुसंधान पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के दूसरे समूह ने डिजिटल नर्सिंग स्किल्स एंड सिमुलेशन सेंटर का दौरा किया। यहां नर्सिंग और हेल्थ साइंसेज पर आयोजित सत्र में हेल्थकेयर शिक्षा तथा वर्कफोर्स डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

एडवांस्ड लैब्स का दौरा और वैश्विक करियर अवसर

प्रतिनिधिमंडल ने आईओएस डेवलपमेंट सेंटर, एलएंडटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर से जुड़ी एडवांस्ड लैब्स का भी दौरा किया। गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के वास्तविक अवसर तैयार होंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि यह साझेदारी भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के विजन से प्रेरित है। कार्यक्रम में यामानाशी के उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, यामानाशी सरकार के एडवाइजर नीरेंद्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment