ग्रामीण उद्यमियों की किस्मत बदलेगा Foxhog Ventures का 'VC for Villages' अभियान

Kittu Kumari5 October 20262 min read0 viewsNational
ग्रामीण उद्यमियों की किस्मत बदलेगा Foxhog Ventures का 'VC for Villages' अभियान

देश के छोटे शहरों और गांवों में छिपी प्रतिभाओं को अब बड़ा मौका मिलने वाला है। अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म Foxhog Ventures ने अपने खास अभियान 'VC for Villages' के जरिए ग्रामीण और नॉन-मेट्रो इलाकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की तैयारी तेज कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन उद्यमियों, किसानों, डेयरी ऑपरेटरों और स्थानीय व्यापारियों तक संगठित पूंजी और रणनीतिक मार्गदर्शन पहुंचाना है, जो अब तक बड़े शहरों के निवेश तंत्र से दूर थे।

अक्सर देखा गया है कि टियर 2, टियर 3 शहरों और गांवों के कारोबारियों को पूंजी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संस्थागत पूंजी की कमी, गारंटी (collateral) की कड़ी शर्तें और फाइनेंसिंग की जटिल प्रक्रियाएं उनके रास्ते का रोड़ा बनती हैं। Foxhog Ventures इन्हीं बाधाओं को दूर कर निवेश इकोसिस्टम को सीधे गांवों तक ले जाना चाहता है।

बिना ब्याज वाले कर्ज और नए फंडिंग मॉडल पर जोर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

Foxhog Ventures के संस्थापक और सीईओ तरुण पोद्दार के मुताबिक, इस प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छोटे शहरों के उद्यमियों को पारंपरिक उच्च-ब्याज वाले कर्ज के बजाय 'रेवेन्यू-बेस्ड फंडिंग' का विकल्प मिले। इस मॉडल के तहत फिलहाल 10,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक की फंडिंग दी जा रही है। इतना ही नहीं, कंपनी छोटे व्यवसायों के लिए ब्याज मुक्त ऋण (interest-free debt) समाधान शुरू करने की दिशा में भी काम कर रही है।

कंपनी की कार्यप्रणाली काफी विविधतापूर्ण है। इसकी अमेरिकी पैरेंट कंपनी FDI रूट के जरिए निवेश करती है, जबकि भारतीय इकाई एक कंसल्टिंग फर्म के रूप में काम करती है। इसके अलावा, कंपनी अपने ब्रांड 'Finko' के जरिए लेंडिंग सेवाएं दे रही है, जो RBI पंजीकृत NBFC 'रिच क्रेडिट फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड' के लाइसेंस के तहत संचालित है।

निवेश के दायरे को बढ़ाते हुए कंपनी ने भारतीय AIF 'BlackFox' के साथ मिलकर 30 करोड़ रुपये का जॉइंट फंड भी लॉन्च किया है। हाल ही में फर्म ने मुंबई स्थित क्लाउड काउंसिलज (Cloud Counselage) का समर्थन किया है, जो वर्तमान में 40 करोड़ रुपये के सीड फंडिंग राउंड पर काम कर रहा है। 'VC for Villages' को ट्रेडमार्क कराने के साथ-साथ कंपनी अब सरकारी और निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर इसके लिए एक टिकाऊ गवर्नेंस मॉडल विकसित करने में जुटी है।

Share:

Comments

Leave a comment