Blog/Gurugram News: फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर 4 दोस्तों से 25 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
NCR
Gurugram News: फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर 4 दोस्तों से 25 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के सेक्टर 86 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट में पार्टी के दौरान चार दोस्तों को बंधक बनाकर और खुद को दिल्ली पुलिस बताकर 25 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी घटना बुधवार रात की है, जब आरोपी अवैध गतिविधियों का आरोप लगाकर पुलिस रेड के नाम पर फ्लैट में घुसे थे। इस मामले की शिकायत दिल्ली के कालकाजी निवासी नितिन पाल सिंह ने दर्ज कराई है, जो इस फ्लैट में करीब डेढ़ महीने से रह रहे थे। घटना के समय उनके साथ उनके तीन दोस्त अंकित, सागर और मोहित भी मौजूद थे। बुधवार रात को सात लोग उनके अपार्टमेंट में दाखिल हुए, जिनमें सबसे पहले एक महिला ने खुद को पड़ोसी बताकर दरवाजा खटखटाया और उसके बाद छह अन्य लोग आईडी कार्ड दिखाकर खुद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बताने लगे।