फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पालतू कुत्ते को बचाने के चक्कर में 19 साल के युवक की करंट लगने से मौत

Kittu Kumari18 September 20261 min read16 viewsNCR
फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पालतू कुत्ते को बचाने के चक्कर में 19 साल के युवक की करंट लगने से मौत

फरीदाबाद के सेक्टर-56 राजीव कॉलोनी में करंट लगने से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पालतू कुत्ते को घुमाने निकले 19 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अमन एक निजी कंपनी में काम करता था और शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह सैर करने के लिए घर से निकला था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में गहरा शोक छाया हुआ है।

सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आया कुत्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार राजीव कॉलोनी में पंडित चौक के पास रात के समय बिजली का एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया था जो सुबह तक वहीं पड़ा रहा। सुबह जब अमन अपने पालतू कुत्ते के साथ वहां पहुंचा तो सबसे पहले उसका कुत्ता उस टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी कोई सुध नहीं थी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कुत्ते को बचाने गए युवक की भी मौके पर हुई मौत

कुत्ते को तड़पता देखकर अमन उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ा। इसी दौरान अमन भी प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

हासे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा जताया है। परिजनों का सीधा आरोप है कि यदि बिजली विभाग समय रहते टूटे तार को हटवा देता या वहां बैरिकेडिंग कर देता तो यह हादसा टल सकता था। परिजनों ने अब इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share:

Comments

Leave a comment