फरीदाबाद में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से ठगी करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार

Kittu Kumari23 September 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से ठगी करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार

फरीदाबाद: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अंकुर श्रीवास्तव (36), उत्तराखंड निवासी विवेक राय (20) और प्रकाश सरकार (33) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ठगी का पूरा मामला

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-7डी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने 16 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर 21,999 रुपये निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसे एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया, जिसमें शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने का सुझाव दिया गया था। पीड़ित ने शेयर बाजार में पैसे निवेश करने की सहमति दी और 16 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कुल तीन लाख 21 हजार 999 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद पीड़ित को कोई पैसा वापस नहीं मिला, जिसके बाद थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऐसे करते थे ठगी को अंजाम

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाइडर हैं। आरोपी प्रकाश सरकार ने एक व्यक्ति से खाता लेकर आगे विवेक और अंकुर को दिया था। इसके बाद विवेक और अंकुर ने यह बैंक खाता टेलीग्राम के माध्यम से आगे ठगों को भेजा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अंकुर बी.टेक पास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि विवेक 12वीं पास और प्रकाश 8वीं पास है। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment