फरीदाबाद: NIT-1 मार्केट की प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Kittu Kumari16 October 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: NIT-1 मार्केट की प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद के एनआईटी-1 नंबर मार्केट में गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां के जी ब्लॉक में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग व दुकानदार तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त प्रिंटिंग प्रेस बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और आसपास की दुकानों से अग्निशमन सिलेंडर जुटाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जल्द ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि प्रिंटिंग प्रेस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मार्केट में आग की दूसरी बड़ी घटना

स्थानीय दुकानदार मनीष ने बताया कि अगर लोगों ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी। गौरतलब है कि एनआईटी-1 मार्केट में आग लगने की यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। इससे ठीक एक दिन पहले, बुधवार रात को भी इसी मार्केट के कपड़े के शोरूम में आग लगी थी, जिसमें चार शोरूम जलकर खाक हो गए थे और लाखों का नुकसान हुआ था।

लगातार हो रही इन घटनाओं से मार्केट के व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment