फरीदाबाद: पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 42 गुमशुदा मोबाइल

फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से 8 लाख रुपये के 42 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे।

Kittu Kumari11 November 20261 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 42 गुमशुदा मोबाइल

फरीदाबाद पुलिस ने तकनीक का शानदार इस्तेमाल करते हुए उन लोगों को बड़ी खुशी दी है, जिन्होंने अपने महंगे मोबाइल फोन खो दिए थे और उम्मीद छोड़ चुके थे। सेंट्रल जोन साइबर सेल ने डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी दक्षता के जरिए 8 लाख रुपये से अधिक कीमत के 42 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने अपने कार्यालय में इन फोन को उनके असली मालिकों के हवाले किया।

CEIR पोर्टल और डिजिटल ट्रैकिंग से मिली सफलता

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, इस पूरी बरामदगी के पीछे केंद्र सरकार का CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल अहम रहा। साइबर सेल की टीम ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गहराई से विश्लेषण किया। जांच के दौरान मोबाइल के IMEI नंबर, नेटवर्क डेटा और डिजिटल लोकेशन जैसे तकनीकी इनपुट का सहारा लिया गया। जब इन फोन के इस्तेमाल की लोकेशन मिली, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 42 हैंडसेट बरामद कर लिए।

अपने फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस की इस तत्परता और तकनीकी पकड़ की जमकर तारीफ की।

डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने आम जनता से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए, तो बिना देरी किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर भी रिक्वेस्ट डालें। उन्होंने बताया कि समय पर शिकायत करने से फोन को ब्लॉक करना आसान होता है, जिससे न केवल फोन मिलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि उसका गलत इस्तेमाल भी रोका जा सकता है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment