फरीदाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 साइबर ठग गिरफ्तार और लाखों रुपये बरामद

Kittu Kumari23 August 20262 min read128 viewsNCR
फरीदाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 साइबर ठग गिरफ्तार और लाखों रुपये बरामद

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 15 से 21 अगस्त के बीच एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर थानों की टीमों ने 9 मामलों में कुल 32 साइबर ठगों को दबोचा है, जिसमें साइबर थाना एनआईटी के दो, सेंट्रल के चार और बल्लबगढ़ के तीन मामले शामिल हैं। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लाख 56 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा, पुलिस ने 603 शिकायतों का समाधान करते हुए 7,25,172 रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शिव शंकर, अब्दुल हक, रजत कुमार, राहुल कुमार, आबिद, विनोद, अमित कुमार, अविनाश सिंह, सैकी सचदेवा, राजेश कुमार, सुनील कुमार, महेन्द्र, सुरेन्द्र, रौनक, राकेश पाल, शुभम राय, अमन दुबे, हमजा, कमरूद्दीन, जयेश राठोर, मोहित, सत्यम शर्मा, लवप्रीत सिंह, फहीम खान, मो. सलमान, विपिन कुमार, आकाश शर्मा, प्रियंका, रोहित बिष्ट, पवन कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आमजन अक्सर लालच में आकर अधिक धन कमाने की चाहत में ठगों के जाल में फंस जाते हैं। बिना सोचे-समझे अपनी पूंजी का निवेश करने के कारण लोग ठगी का शिकार बन जाते हैं। थोड़ी सी लापरवाही या अज्ञानता भी लोगों को साइबर ठगों का आसान शिकार बना देती है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और पूरी जानकारी होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर निवेश करें। अपनी निजी जानकारी या ओटीपी किसी के साथ भी शेयर न करें क्योंकि बैंक कभी भी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाह से सावधान रहें।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment