फरीदाबाद में नगर निगम ने तोड़ी अवैध निर्माणाधीन मस्जिद, महिलाओं ने किया विरोध

फरीदाबाद में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही निर्माणाधीन मस्जिद को जेसीबी की मदद से गिरा दिया है। यह मामला फरीदाबाद की पल्ला गणपति कॉलोनी का है जहाँ बुधवार को यह पूरी कार्रवाई की गई।नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार गणपति कॉलोनी में इस मस्जिद का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करके किया जा रहा था जिसके लिए कोई भी नक्शा पास नहीं कराया गया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका था और केवल लेंटर डालने का काम ही बाकी बचा हुआ था।
कार्रवाई से पहले निगम की तरफ से संबंधित लोगों को नोटिस जारी करके निर्माण कार्य रोकने की सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया जिसके बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुँची और निर्माणाधीन ढांचे को तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी।नगर निगम लीगल एडवाइजर सतीश आचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमों के विपरीत निर्माण किए जाने के कारण और नोटिस के बाद भी काम न रोके जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करके निगम की कार्रवाई को रोकने का पूरा प्रयास किया।पुलिस ने पूरी सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पीछे हटाया जिसके बाद निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की। इस पूरी घटना के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की का एक वीडियो भी सामने आया है।