फरीदाबाद: मामूली झगड़े में 13 साल के बच्चे की हत्या, दोस्त ने ही घोंपा चाकू

Kittu Kumari5 October 20262 min read0 viewsNCR
फरीदाबाद: मामूली झगड़े में 13 साल के बच्चे की हत्या, दोस्त ने ही घोंपा चाकू

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सेक्टर-56 में महज एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। यहां खेलते समय हुए विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने ही 13 वर्षीय दोस्त की छाती में चाकू घोंप दिया। इस हमले में घायल बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घटना रविवार शाम की है। पीड़ित बच्चा, जिसका नाम कन्नू था, अपने घर के बाहर अपनी एक साल की छोटी बहन चाहत के साथ खेल रहा था। इसी बीच उसका दोस्त, जो पास के ब्लॉक में ही रहता था, वहां आया और दोनों साथ खेलने लगे। परिजनों के मुताबिक, खेल-खेल में दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी किशोर ने कन्नू की छाती पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया।

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कन्नू के चाचा इकबाल ने बताया कि पड़ोसियों के फोन आने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। आनन-फानन में घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पिता यामिन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और पिछले 5 सालों से यहां रह रहे हैं। वे कबाड़ की फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार में एक बड़ा बेटा आमिर और एक छोटी बेटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी और कन्नू की दोस्ती काफी समय से थी और दोनों साथ में खेलते थे।

सेक्टर-58 थाना प्रभारी केवल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment